Cockroach Janta Party Protest: 6 जून को जंतर-मंतर पहुंचेंगे Abhijeet Dipke, एयरपोर्ट पर गिरफ्तारी की आशंका

CJP संस्थापक Abhijeet Dipke ने 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की घोषणा की है। संगठन की मुख्य मांग शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है।

Subhash Kumar
By Subhash Kumar - Editor in Chief
5 Min Read

New Delhi. CJI के एक बयान के बाद मजाक-मजाक में शुरू हुई Cockroach Janta Party (CJP) अब सच में सड़क पर उतरने की तैयारी कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके (Abhijeet Dipke) ने घोषणा की है कि पेपर लीक और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर वह 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। CJP की मुख्य मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की है।

अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बताया है कि वह अमेरिका से भारत आ रहे हैं। संगठन का आरोप है कि NEET UG 2026, CBSE और CUET से जुड़े मामलों में सरकार जवाबदेही तय करने में विफल रही है। दिपके ने अपने वीडियो में यह भी आशंका जताई है कि भारत पहुंचते ही उन्हें एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया जा सकता है हालांकि, इस संबंध में अब तक किसी सरकारी एजेंसी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


अब देखना यह है कि 6 जून को भारत पहुंचने के बाद अभिजीत दिपके को हिरासत में लिया जाता है या उन्हें जंतर-मंतर तक पहुंचकर प्रदर्शन करने की अनुमति मिलती है। सोचने वाली बात यह भी है कि अभी तक CJP पूरी तरह सोशल मीडिया तक सीमित रही है, लेकिन क्या ऑनलाइन दिख रहा समर्थन अब सड़कों पर भी उतनी ही संख्या में दिखाई देगा? इसका जवाब शायद 6 जून को ही मिल जाएगा।

CJP की मांग क्या है?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का कहना है कि NEET UG 2026, CBSE और CUET से जुड़े मामलों में सिर्फ अधिकारियों का ट्रांसफर कर देने से समस्या का समाधान नहीं होगा। संगठन की मुख्य मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की है। CJP का आरोप है कि परीक्षा प्रणाली में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों के बावजूद जिम्मेदारी तय नहीं की जा रही है।

कुछ दिन पहले नई दिल्ली के Constitution Club में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में CJP की ओर से कहा गया कि लाखों छात्रों और अभिभावकों का भरोसा परीक्षा प्रणाली पर कमजोर हुआ है। संगठन का दावा है कि उनकी ऑनलाइन याचिका पर लाखों लोग समर्थन दे चुके हैं।

कौन हैं अभिजीत दिपके?

अभिजीत दिपके (Abhijeet Dipke) अमेरिका के बोस्टन में रह कर पढ़ाई कर रहें थे और अब वो सोशल मीडिया पर Cockroach Janta Party के संस्थापक के रूप में जाने जाते हैं। CJP की शुरुआत मई 2026 में हुई थी। शुरुआत में इसे सोशल मीडिया पर एक व्यंग्यात्मक (Satirical) पहल माना गया, लेकिन कुछ ही दिनों में यह देशभर में चर्चा का विषय बन गई।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर CJP के 22M+ फॉलोअर्स हो चुके हैं। यही वजह है कि अब लोगों की नजर इस बात पर भी है कि ऑनलाइन दिख रहा समर्थन क्या जमीन पर भी नजर आता है या नहीं।

जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर क्या है तैयारी?

CJP समर्थकों से अपील की गई है कि वे 6 जून को दिल्ली पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल हों। संगठन का कहना है कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और कानून के दायरे में रहकर अपनी बात रखी जाएगी।

हालांकि, प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस या अन्य सरकारी एजेंसियों की ओर से अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इसी वजह से लोगों की नजर अब अभिजीत दिपके के भारत पहुंचने और उसके बाद होने वाले घटनाक्रम पर टिकी हुई है।

क्या सोशल मीडिया का समर्थन सड़क तक पहुंचेगा?

पिछले कुछ सप्ताह में CJP ने सोशल मीडिया पर जिस तेजी से लोकप्रियता हासिल की है, वह अपने आप में चर्चा का विषय है। लेकिन किसी भी ऑनलाइन आंदोलन की असली परीक्षा तब मानी जाती है जब वह डिजिटल दुनिया से निकलकर जमीन पर दिखाई दे।

6 जून का दिन इसी लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अगर बड़ी संख्या में युवा जंतर-मंतर पहुंचते हैं तो यह CJP के लिए एक नई शुरुआत हो सकती है। वहीं यदि भीड़ उम्मीद से कम रहती है तो यह सवाल भी उठ सकता है कि सोशल मीडिया पर दिखने वाला समर्थन वास्तव में कितना मजबूत है।

फिलहाल सभी की नजरें 6 जून पर टिकी हैं। अभिजीत दिपके के भारत पहुंचने से लेकर जंतर-मंतर पर होने वाले संभावित प्रदर्शन तक, दिनभर के घटनाक्रम इस आंदोलन की आगे की दिशा तय कर सकते हैं।

सोनम वांगचुक ने भी दिया समर्थन

प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधार को लेकर लगातार आवाज उठाने वाले सोनम वांगचुक ने भी CJP के प्रदर्शन को समर्थन दिया है। सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा कि यदि 6 जून से पहले CJP की मांगों पर कार्रवाई होती है तो उन्हें दिल्ली आने की आवश्यकता नहीं होगी।

हालांकि, यदि ऐसा नहीं होता है तो वह खुद दिल्ली पहुंचेंगे। वांगचुक ने कहा कि वह दिल्ली एयरपोर्ट पर अभिजीत दिपके से मिलेंगे और उनके साथ जंतर-मंतर तक जाएंगे। उन्होंने युवाओं से भी शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने की अपील की है।

अभिनेता प्रकाश राज ने भी किया समर्थन

इस बीच फिल्म अभिनेता प्रकाश राज ने भी Cockroach Janta Party के समर्थन में बयान दिया है। BBC News Hindi द्वारा साझा किए गए एक पोस्ट के अनुसार, प्रकाश राज ने कहा कि वह 6 जून को दिल्ली पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं ताकि इस आंदोलन के प्रति अपनी एकजुटता दिखा सकें।

प्रकाश राज ने कहा, “मैं 6 तारीख को वहां पहुंचने की कोशिश कर रहा हूं ताकि सबसे प्रासंगिक ‘कॉकरोच आंदोलन’ के प्रति एकजुटता दिखा सकूं। मैं अभी एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में काफी दूर हूं, फिर भी वहां पहुंचने की पूरी कोशिश कर रहा हूं। सभी युवा ‘कॉकरोचों’ से मेरा आग्रह है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से वहां पहुंचें।”


CJP को मिल रहे इन समर्थन संदेशों के बाद अब 6 जून के प्रदर्शन पर और भी ज्यादा लोगों की नजरें टिक गई हैं। देखना होगा कि सोशल मीडिया पर दिख रहा समर्थन जंतर-मंतर पर कितनी संख्या में नजर आता है और यह आंदोलन आगे किस दिशा में जाता है।

Share This Article
Editor in Chief
Follow:
Subhash Kumar is the Founder and Editor-in-Chief of TimelyIndia.com. As a seasoned digital journalist and publisher, he leads the comprehensive news coverage across both the main portal and the news subdomain. With deep expertise in tracking national affairs, education ecosystems, and breaking political updates, Subhash ensures accurate, reliable, and real-time reporting. He holds a strong track record in analyzing competitive exam trends and socio-political developments in India.
Leave a Comment