नई दिल्ली: सोमवार को ईंधन की कमतों में फिर हुई बढ़ोतरी। पिछले 10 दिनों में ये चौथी बार है जब पेट्रोल और डीजल का दाम बढ़ाया गया है, पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.71 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई।
इस बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
देश के प्रमुख शहरों में अब क्या है पेट्रोल की कीमत?
तेल कंपनियों द्वारा नई मूल्य जारी किए जाने के बाद भारत के प्रमुख शहरों में अब पेट्रोल का रेट- दिल्ली में 102.12 रुपये, कोलकाता में 113.51, मुंबई में 111.21, नोएडा में 101.9 रुपये, बेंगलुरु में 110.6 रुपये, भूवनेश्वर में 108.8 रुपये, चंडीगढ़ में 101.5 रुपये, जयपुर में 113.4 रुपये, लखनऊ में 101.9 रुपये, पटना में 113.5 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
इससे पहले पिछले शनिवार को बढ़ी थी कीमतें
पिछले शनिवार को भी पेट्रोल 87 पैसे और डीजल की कीमत में 91 पैसे की वृद्धि की गई थी। शनिवार को ही दिल्ली में सीएनजी की कीमत में भी 1 रुपया प्रति किलोग्राम की वृद्धि के साथ 81.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
कीमत में बढ़ोतरी का कारण?
ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का मुख कारण अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जो रहे युद्ध है। ईरान होर्मुज स्ट्रेट को बंद किया हुआ है जिस वजह से कच्चे तेल वहां से नहीं आ पा रही है। इसी कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है।
जागरण के अनुसार, भारत के तीनों तेल और गैस कंपनियां – इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसीएल), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) – प्रतिदिन सामूहिक रूप से 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का घाटा उठा रही थीं। इसलिए, सरकार को कीमतें बढ़ानी पड़ीं।
